Sunday, 10 January 2016

Punjab में ‘अड़ंगे की आशंका’ रोकने के लिए AAP पहले से तैयार !

AAP को आशंका है कि Kejriwal की रैली में खलल डालने के लिए पुराने हथकंडे आजमाए जा सकते हैं

New Delhi, JAn 11 : Punjab के मुक्तसर में 14 जनवरी को लगने वाले माघी मेले में सभी दलों ने अपनी-अपनी रैलियों का आयोजन किया है और इनमें ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए वो एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। अपनी रैली में भीड़ जुटाने के साथ ही एक कवायद ये भी चल रही है कि कैसे विरोधी की रैली को कामयाब होने से रोका जाए, इसलिए राजनीतिक दल खासा एहतियात भी बरत रहे हैं। विरोधी कोई अड़ंगा न लगा सकें इसलिए Aam Aadmi Party ने एहतियातन 14 जनवरी को होने वाली Arvind Kejriwal की रैली के लिए अभी से बहुत सारी बसों की बुकिंग कर ली है, निजी बस ऑपरेटरों को एडवांस देकर अभी से एग्रीमेंट कर लिए गए हैं ताकि 14 जनवरी को कोई परेशानी ना हो। दरअसल पंजाब में चलने वाली बसों का एक बड़ा हिस्सा बादल परिवार की कही जाने वाली ऑर्बिट बस कंपनी की बसों का है, ये बसें तो माघी मेले के दौरान अकाली दल की ही खिदमत में लगी रहेंगी,ऐसे में Aam Aadmi Party को आशंका थी कि अगर कहीं देर हो गई तो उसका खेल खराब करने के लिए अपनाए जाने वाले हथकंडों के तहत बाकी की बसें को भी कहीं रोका या बुक किया जा सकता है।

Navjot Singh Sidhu अपनी पत्नी के साथ आप में शामिल हो रहे है ?

पंजाब चुनाव के लिहाज ये ये एक बड़ी राजनीतिक घटना साबित हो सकती है कि Navjot Singh Sidhu और उनकी पत्नी आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनने जा रहे है.

New Delhi, Dec 27 : लोकसभा चुनाव के बाद से विधानसभा चुनावों का रंग बड़ा अलग होता जा रहा है. हरियाणा से लेकर दिल्ली तक और झारंखंड से लेकर बिहार तक देखने पर समझ में आता है कि विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय स्तर की पार्टियां अपनी रणनीतियों को बदल रही है. ये पूरी तस्वीर इस बात की भी ताकीद है कि जमीनी स्तर पर लोकल पार्टियों के दबदबे से राष्ट्रीय पार्टियां परेशान है. अब वो चाहती है कि राज्य स्तर पर भी वो ही सरकार हो, जिसका बोल-बाला पूरे देश में हो